Saturday, March 18, 2017
Ludhiana farmer became owner of train | स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन ...
स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का मालिक बना एक किसान |
Friday, March 17, 2017
Natrone Lake : जिसमे जो भी गया वो बन गया पत्थर
यदि आप किसी नदी, नहर, झील या तालाब में नहाने जाए और जैसे ही आप उस पानी में डुबकी लगाए और आप पत्थर के बन जाओ तो आपको कैसा लगेगा ? आपको जानकार हैरानी होगी की उत्तरी तंजानिया में स्थित "नेट्रॉन लेक" अपनी इसी काम के लिए जानी जाती जाती है इस झील के पानी में नहाने का मतलब है आप एक पत्थर की मूरत बन कर रह जाओगे ! इसकी पूरी कहानी हम लाये आपके लिए ! लोग इन करे www.thefirstnews.in हमे आगे बढ़ाने के लिए हमारे यूट्यूब चेनल को सब्सक्राइब करे, लाइक करे और अपने चहेतो तक पहुँचाने के लिए शेयर भी करे !
Tuesday, March 14, 2017
वसुंधरा की जाएगी गद्दी, दुष्यंत सिंह बनेगे डिप्टी सीएम ?
================================
जयपुर (अबरार अली बेरी )
उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक बहुमत के साथ करीब दो दशक बाद सत्ता में आयी भाजपा को लेकर राजस्थान की मुख्य मंत्री श्री मती वसुंधरा राजे की मुश्किलें बढ़ सकती है चर्चाओ का दौर चरम पर है कि यूपी की जीत में राजस्थान प्रदेश के कद्दावर नेता ओम माथुर का कद काफी बड़ा कर दिया है और केन्द्रीय नेतृत्व उनको इनाम के रूप में राजस्थान का मुख्य मंत्री बना सकता है अगर यह कयास सही हो जाता है तो महारानी के सामने संकट खड़ा हो सकता है !
अपनी हट और दबंगई के लिए मशहूर राजस्थान की मुख्य मंत्री श्री मती वसुंधरा राजे केंद्रीय मंत्री मंडल में अपने सांसद पुत्र दुष्यन्त सिंह को मंत्री बनाने की सिफारिश कर पहले ही मोदी के निशाने पर है ऐसा माना जा रहा था कि पहले बिहार फिर हालिया पांच राज्यो के विधान सभा चुनाव में यदि नतीजे भाजपा के पक्ष में आते है तो राजस्थान प्रदेश का नेतृत्व बदला जा सकता है ! बिहार चुनावों में शिकश्त का सामना कर चुकी भाजपा इस बार जौश में महारानी को राजस्थान से दिल्ली बुला ले तो कोई अतिश्योक्ति नही होगी !
राज नैतिक मामलो की जानकारी रखने वालो की माने तो केंद्र में एक पूरा धड़ा इस बात पर अड़ा है कि राजस्थान का नेतृत्व बदला जाये और इसके लिए संभावनाएं यहाँ तक जताई जा रही है कि पूरा मामला राजी ख़ुशी निपट जाए इसके लिए श्री मती राजे को केंद्रीय मंत्री मंडल में स्थान के साथ साथ सांसद बेटे दुष्यंत सिंह को राजस्थान का डिप्टी सीएम भी बनाया जा सकता है ! हालांकि यह सब कयास मात्र है परन्तु इतना तो सच है कि महारानी से केंद्रीय नेतृत्व कोई ज्यादा खुश नही है ऐसे में अगर ऐसा हो भी जाता है तो कोई बड़ी बात नही होगी !
दूसरी तरफ राजस्थान प्रदेश सरकार में नम्बर दो की लड़ाई लड़ रहे डीडवाना (नागौर) विधायक और प्रदेश के सार्वजनिक निर्माण विभाग और परिवहन विभाग काबीना मंत्री जनाब युनूस खान के सामने भी कई चुनोतिया मुँह बाहे खड़ी है यदि प्रादेशिक नेतृत्व बदल दिया जाता है तो फिर युनूस खान के पर भी कतरे जा सकते है क्यों कि यह भी सर्व विदित है कि राजस्थान में यदि कोई मंत्री महारानी के सबसे नजदीक है तो वो युनूस खान ही है किसी जमाने में राजेन्द्र राठौड़ को नम्बर दो के नाम से पुकारा जाता था परन्तु अब ऐसा नही है ! महारानी के सबसे विश्वसनीय लोगो में सुमार युनूस खान भी केंद्रीय कार्यवाही की चपेट में आ सकते है ! हालाँकि जानकारों का मानना है कि मंत्री खान ने अपनी काबिलियत और हूनर के बूते केंद्र सरकार में अच्छी पकड़ और पहचान बना ली है और केंद्र सरकार को भी एक उभरता हुवा मुस्लिम चेहरा चाहिए जिसकी पूर्ती युनूस खान बखूबी कर सकते है ! काम के प्रति समर्पित, बोलने में तेज और मुस्लिम विषयों पर अच्छी पकड़ के धनी मंत्री खान को इसका इनाम मिल सकता है क्यों कि अब तक केंद्रीय संघटन में दो चेहरे मुख्त्यार अब्बास नकवी और सैयद शाह नवाज़ हुसैन की पकड़ अल्प संख्यको में ढीली पड़ती जा रही है ऐसे में खान को अच्छा अवसर मिल सकता है !

Monday, March 13, 2017
होली का त्योंहार शांति से संपन !
----------------------------------------
डीडवाना (अबरार अली बेरी )
डीडवाना में मालियों के 12 बासों से निकले वाली गैर का अपना एक अलग ही महत्व है ! परन्तु पिछले कई सालों से राजनितिक हथकंडो का अड्डा बनती जा रही है ! समाज के ही चंद लोग इस ऐतिहासिक सांस्कृतिक और लोक संस्कृति को पलीता लगाने पर तुले है समाज को ऐसे लोगो को पहचान कर अपनी धरोहर का संरक्षण करना चाहिए !
पिछले एक दशक से देखा जा रहा है कि समाज की इस महान परम्परा को राजनितिक ओढ़नी ओढाने की फिराक में चंद लोग जी जान से जुटे है इन्ही लोगो की लालसा का फायदा दूसरे लोग उठाते है और अनावश्यक विवाद को जन्म दे देते है ! पिछले दो सालो से जब से 7D अस्तित्व में आयी तब से कुछ लोगो ने माली समाज को सरकार के खिलाफ होने का झूँठा और मिथक प्रचार कर हालात विरोध जैसे उत्त्पन करने की कोशिस की जा रही है ! पिछली साल भी अव्यवस्था फैलाने की कोशिस की गयी इस बार फिर दोहराने का मानस रहा परन्तु पुलिस की सक्रियता और जागरूकता काम आयी !
एक तरफ हम कहते है अथिति देवो भवः और दूसरी तरफ हम ही आवेस और भावावेश में आकार ऐसे निर्णय लेते है कि अथिति को आने ही नही दिया जाए ? ज़रा सोचिये इतिहास के पन्नो को पलटिये और देखिये की दशको से चली आ रही मालियों की गैर का इतिहास क्या रहा रहा है और अब चंद स्वार्थ सिद्दी लोग इसे किस और मोड़ना चाहते है !
माली समाज का डीडवाना में अपना एक अलग मुकाम है अपने स्टेण्ड को पहचान कर समाज के निष्पक्ष और सेवा भावी लोगो आगे आकर अपनी चमक को बरकरार बनाये रखने की पहल करनी होगी वरना आने समय में मात्र नाम की गैर रह जाएगी ! 7D का विवाद जहां तक मेरा नजरिया और ज्ञान काम कर रहा है वो निजी मामला है चंद दुकानदारों और विभाग के बीच न्यायपालिका में मामला विचाराधीन है ऐसे में इस मामले को समाज विशेष से जोड़ देना न्यायोचित नही है ! नगर विकास से जुड़ी इस 7D योजना पर मैं कुछ नही कहूंगा मामला न्यायलय में विचाराधीन है जो भी निर्णय आएगा उसका हम सब को सम्मान करते हुए पालना करनी चाहिए ! परन्तु किसी व्यक्ति विशेष के विवाद को हम सामाजिक विवाद बनाले ऐसे हालात भी नही उत्पन होने चाहिए ! समाज को आगे आकर देखना कि कौन लोग है जो अपनी राजनितिक दूकान को चमकाने के लिए समाज के अस्तित्व से खिलवाड़ कर रहा है !
Wednesday, November 17, 2010
नशा खा गया युवाओ की ताक़त को
आज का युवा नशे की गिरफ्त में जकड़ा हुआ है ! पान मसाला, गुठका , और बीडी सिगरेट के साथ-साथ शराब जेसे नाशो ने हमारी भावी नस्लों को उनके मकसदो में सफल नहीं होने दिया है ! आज का युवा पढाई में जितना पिछड़ा हुआ है उतना ही गलत कामो में आगे है और इस सब के लिए अगर कोई जिमेदार है तो वो हमारे ऊपर हावी होती यूरोपियन संस्क्रती ही है ! हमें अपने माशरे का माहोल बदलना होगा साथ ही अपने बच्चो को तालीम की राह पर आगे बढ़ाना होगा वरना वो दिन दूर नहीं जब हमरे बच्चो में संस्कार नाम की कोई चीज़ नहीं होगी !
क्षेत्र के प्रथम मुस्लिम भामाशाह स्व हाजी अब्दुल रहमान खत्री के पुत्र मोहम्मद सलीम खत्री ने दिद्वाना आगमन के दोरान पत्रकारों से बात-चित में कही ! उन्होंने कहा के हम समय की नजाकत को नहीं पहचान पा रहे है जिसका खामियाजा भी हमे ही भुगतना पड़ेगा ! खत्री के अनुशार युवा पीढ़ी के बदले स्वरूप के लिए एक हद तक माँ-बाप भी जिमेदार है जिन्होंने अपनों की ही परवरिश में तवजो नहीं दी !
खत्री ने कहा कि देश आज आसमान कि बुलन्दियो को छू रहा है जन्हा युवाओ कि काफी कमी महसूश कि जा रही है ! उन्होंने कहा कि हाँ गरीबी इन्शान कि कामयाबी में बाधा बन जाती है पर होसलों से उड़ने वालो को पंखो कि जरूरत नहीं रहती है ! ये बात ठीक है कि गरीब ठीक से पढ़ लिख नहीं पता है पर आज देश में सभी जगहों पर नि:शुल्क शिक्षा का दौर चल रहा है इसे में पढाई कि बाधाएं तो अपने आप ख़त्म सी हो गयी है हाँ व्यवसायिक शिक्षा में कुछ तकलीफ जरुर आती है !
खत्री ने अपने वालिद ठेकेदार जी की राह पर चलने का प्रण दोहराते हुए कहा कि हमारी वालिद ने सपने विकास और बुलंदी के देखे उन्हें पूरा करना हम सब भाइयों की जिमेदारियों में सुमार है ! उन्होंने माँ को मोक्ष कि एक मात्र मार्ग बताते हुए कहा कि हम सारे भाई खुश नसीब है जिन्हें माँ का भरपूर प्यार और दुलार के साथ-साथ अच्छे नागरीक बनाने के संस्कार मिले !
गिद्धों का सरक्षण जरुरी है ....
खत्री ने गिद्धों के समाप्त होने पैर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि गत दो दसको से इस देश के सारे गिद्ध अचानक न जाने कंहा गए है ! खत्री ने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि इतनी बड़ी दुर्घटना को किसी सरकार ने सीरियस नहीं लिया है जबकि गिद्ध के समाप्त होने से देश भयंकर संकट उत्पन हुए है ! उन्होंने गिद्धों के समाप्त होने को एक बड़ा विषय बताते हुए कहा कि पर्यावरण के लिए गिद्ध कि अहमियत को नाकारा नहीं जा सकता है इसे में केंद्र सरकार सहित प्रदेश सरकारों का भी दायित्व बनता है कि वो आगे आकर जनहीत के इसे कामो को प्राथमिकता दे !

Subscribe to:
Posts (Atom)